Categories लोड हो रही हैं...

25 अप्रैल को ग्राम सभा में बनेगा विकास मास्टर प्लान

सवाई माधोपुर में 25 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा होगी, जनभागीदारी से विकास मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, अधिकारी पर्यवेक्षण करेंगे और सुझाव लिए जाएंगे।

बृजेश त्रिवेदी23 April 2026
25 अप्रैल को ग्राम सभा में बनेगा विकास मास्टर प्लान

सवाई माधोपुर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के तहत 25 अप्रैल 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में विशेष ग्राम सभा एवं वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सुबह 10 बजे से भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर होगी।

इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय आवश्यकताओं, विकास प्राथमिकताओं और जन आकांक्षाओं के आधार पर ग्राम एवं वार्ड का समग्र विकास मास्टर प्लान तैयार करना है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे समयबद्ध रूप से अंतिम रूप देकर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो ग्राम सभाओं में उपस्थित रहकर पर्यवेक्षण करेंगे।

ग्राम सभाओं में “वृक्षारोपण अभियान”, “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, “अटल ज्ञान केन्द्र” की स्थापना, किसान रजिस्ट्री पंजीकरण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही सुझाव पेटिका, क्यूआर कोड आधारित फीडबैक और डिजिटल माध्यमों से आमजन से सुझाव लिए जाएंगे। जीआईएस आधारित मैपिंग के माध्यम से विकास योजनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर वर्ष 2030, 2035 और 2047 तक का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी नागरिकों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव दें, ताकि जिले का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#सवाईमाधोपुर #GramSabha #DevelopmentPlan #RajasthanNews #PanchayatRaj #JanBhagidari #RuralDevelopment #eNewsBharat

25 अप्रैल को ग्राम सभा में बनेगा विकास मास्टर प्लान | eNews Bharat