Categories लोड हो रही हैं...

ग्राम रथ अभियान से गांवों तक पहुंच रही विकास योजनाएं: चौहान

टोंक में ग्राम रथ अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और गांवों के समग्र विकास की जानकारी दी।

केशव राज सैन7 May 2026
ग्राम रथ अभियान से गांवों तक पहुंच रही विकास योजनाएं: चौहान

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित “ग्राम रथ अभियान” के अंतर्गत टोंक विधानसभा की ग्राम पंचायत पराना और हथोना में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का संकल्प अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। ग्राम रथ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से गांव-गांव जाकर आमजन को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि विकास केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों तक समान रूप से पहुंचे। इसके लिए सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, अभियान मंडल सहसंयोजक रामअवतार धाबाई, कार्यालय सह प्रभारी शम्भू शर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी बद्री जाट, बूथ अध्यक्ष रामलखन जाट, राजाराम जाट, रामेश्वर मीणा, राम कल्याण जाट, सरपंच गिर्राज बूरी, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, देवराज गुर्जर, पंकज पहाड़िया, हंसराज गुर्जर, मुकेश गुर्जर, भगवान शर्मा, शिवजी चौधरी, राजाराम सीआर, सुरजी चौधरी, श्योजी राम चौधरी, रमेश नायक सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोंक #ग्रामरथअभियान #भाजपा #चंद्रवीरसिंहचौहान #ग्रामीणविकास #सरकारीयोजनाएं #राजस्थानराजनीति #TrendingNews