Categories लोड हो रही हैं...

ग्राम रथ अभियान से 19 पंचायतों में योजनाओं का प्रचार प्रसार

सवाई माधोपुर जिले की 19 ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों को 13 विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

बृजेश त्रिवेदी7 May 2026
ग्राम रथ अभियान से 19 पंचायतों में योजनाओं का प्रचार प्रसार

राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से “ग्राम विकास रथ” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि ग्राम रथों के माध्यम से गुरुवार को जिले की पीलवा नदी, बिच्छीदौना, दोनायचा, चकबिलोली, माणोली, कुस्तला, डेकवा, जोना, आदलवाड़ा कलां, भगवतगढ़, बगलाई, शिवाला, भालपुर, रेण्डायल गुर्जर, जस्टाना, पीपलदा, गालद कलां, कोड्याई और मामडोली सहित 19 ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि ग्राम रथों में सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिससे आमजन अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण महिलाओं-पुरुषों एवं आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पेम्फलेट्स भी वितरित किए गए।

वहीं ग्रामीणों द्वारा सुझाव पेटिका में अपने सुझाव डालकर सरकार तक पहुंचाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान कला-जत्थे के लोक कलाकार स्थानीय लोकगीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता सहित 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहतेड़, करेल, नीमोद, डिडवाड़ा, श्रीपुरा, खण्डार की झोपड़ा, बगीना, टापुर, महापुरा, शिवाड़, गंगापुर सिटी की फुलवाड़ा, खण्डीप, मोहचा, मोहचा का पुरा, बामनवास की दतुली, धोराला, गोतोड़, झनून और कुशलपुरा में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

साथ ही श्रीपुरा, शिवाड़, मोहचा का पुरा एवं कुशलपुरा में संध्या चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#सवाईमाधोपुर #ग्रामरथअभियान #ग्रामीणविकास #सरकारीयोजनाएं #एलईडीवैन #जनकल्याण #राजस्थानन्यूज #TrendingNews

ग्राम रथ अभियान से 19 पंचायतों में योजनाओं का प्रचार प्रसार | eNews Bharat