Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में ग्राम रथ अभियान से योजनाओं का प्रचार

सवाई माधोपुर में ग्राम रथ अभियान 2026 के तहत एलईडी वैन से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

बृजेश त्रिवेदी2 May 2026
सवाई माधोपुर में ग्राम रथ अभियान से योजनाओं का प्रचार

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में ग्राम रथ अभियान 2026 चलाया जा रहा है। इसके तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि शनिवार को ग्राम रथों के माध्यम से सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत गोगोर, सेलु, दोबड़ा कलां एवं मखौली, खण्डार की गोठबिहारी, नायपुर, खिरदरपुर जादौन एवं तलावड़ा, बामनवास की रानिला, बडीला, दातासुती, टुण्डीला, टौडा, डूंगरवाड़ा, भांवरा एवं अमावरा तथा गंगापुर सिटी की नारायणपुर टटवाड़ा, तलावड़ा, कुनकटा एवं मच्छीपुरा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

ग्राम रथ अभियान के दौरान कला जत्था के लोक कलाकारों द्वारा लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से आमजन को ग्रामीण विकास योजनाओं, अधिकारों और जागरूकता से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

ग्राम रथों में सुझाव पेटिका भी रखी गई है, ताकि ग्रामीण अपने सुझाव आसानी से सरकार तक पहुंचा सकें और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भागीदारी निभा सकें।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #GramRath #RajasthanNews #RuralDevelopment #GovernmentSchemes #LEDVan #PublicAwareness #eNewsBharat

सवाई माधोपुर में ग्राम रथ अभियान से योजनाओं का प्रचार | eNews Bharat