Categories लोड हो रही हैं...

गोविंददेवजी मंदिर मॉकड्रिल में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में मॉकड्रिल के दौरान फायर सिस्टम, पंप हाउस और अनाउंसमेंट सिस्टम फेल मिले, फायर एनओसी पर भी सवाल उठे।

enews bharat26 August 2026
गोविंददेवजी मंदिर मॉकड्रिल में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

गोविंददेवजी मंदिर में मॉकड्रिल के दौरान फायर सिस्टम और अनाउंसमेंट व्यवस्था फेल मिली।

जयपुर। शहर के आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुंचे और करीब 45 मिनट तक मोर्चा संभाला। बाद में श्रद्धालुओं को पता चला कि यह पूरी कार्रवाई मॉकड्रिल का हिस्सा थी।

ADM साउथ युगांतर शर्मा के नेतृत्व में करीब ढाई घंटे चली मॉकड्रिल का उद्देश्य मंदिर में भगदड़ जैसी आपात स्थिति के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और रिस्पॉन्स टाइम को परखना था। हालांकि, इस अभ्यास के दौरान मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर सवाल सामने आए।

फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं चला

मॉकड्रिल की शुरुआत राजभोग झांकी के दौरान टेंट गिरने और श्रद्धालुओं के घायल होने का दृश्य बनाकर की गई। इसके बाद राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन मंदिर का फायर फाइटिंग सिस्टम ही काम नहीं कर पाया। हाइड्रेंट के वॉल्व खोलने के बाद भी पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं बना। जांच में पंप हाउस भी बंद मिला।

सायरन और अनाउंसमेंट सिस्टम भी फेल

आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को अलर्ट करने के लिए लगाए गए सायरन और अनाउंसमेंट सिस्टम की भी जांच की गई। चार में से केवल तीन हूटर ही चालू हालत में मिले, जबकि अनाउंसमेंट सिस्टम पूरी तरह ठप रहा। ऐसे में बड़ी आपदा की स्थिति में श्रद्धालुओं को समय पर सूचना देने और भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर सवाल खड़े हुए।

फायर एनओसी को लेकर भी सवाल

मॉकड्रिल के दौरान मंदिर प्रशासन के पास फायर एनओसी नहीं होने की बात भी सामने आई। फायर सेफ्टी व्यवस्था में सामने आई कमियों को देखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा तैयारियों को लेकर गंभीरता से समीक्षा की जरूरत बताई गई।

विभागों के बीच तालमेल की भी जांच

मॉकड्रिल के दौरान पुलिस, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा और फायर ब्रिगेड की टीमों के रिस्पॉन्स टाइम को भी जांचा गया। इस दौरान अलग-अलग विभागों के बीच आपसी समन्वय और तालमेल की कमी नजर आई।

थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर मॉकड्रिल आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में पुलिस, बचाव दल और अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना था।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

ADM साउथ युगांतर शर्मा ने कहा कि मंदिर प्रबंधन को जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से पेश किए गए नक्शे और मॉकड्रिल के निष्कर्षों पर पुलिस के साथ चर्चा के बाद अंतिम सुरक्षा प्लान तैयार किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: @enewsbharat24

Facebook: @enewsbharat24

YouTube (Subscribe): eNewsBharat24 YouTube

X (Twitter): @eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MockDrill #FireSafety #TempleSecurity #RajasthanNews #JaipurBreaking #FireNOC #CrowdSafety #enewsbharat

गोविंददेवजी मंदिर मॉकड्रिल में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल | eNews Bharat