Categories लोड हो रही हैं...

गोवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी जोरदार मांग

बूंदी में हिंदू मुस्लिम एकता समिति ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर गोवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।

रवि गौतम6 June 2026
गोवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी जोरदार मांग

गोवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी जोरदार मांग

हिंदू मुस्लिम एकता समिति के तत्वावधान में हिंदू एवं मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में नव युवाओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गोवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।

ज्ञापन में युवाओं ने कहा कि वर्तमान समय में गोवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उनकी उपेक्षा एवं दुर्दशा लगातार बढ़ रही है। उनका कहना था कि गोवंश को भारतीय संस्कृति में गौ माता के स्वरूप में सम्मान दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद गोवंश संरक्षण को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

मुस्लिम समाज के युवाओं ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि गोवंश से जुड़ी किसी भी अप्रिय या अज्ञात घटना के बाद अक्सर मुस्लिम समाज को निशाना बनाया जाता है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उनका मानना है कि गोवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने से संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

ज्ञापन में कहा गया कि बूंदी सहित देशभर में लंबे समय से गोवंश को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है। इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान गौ रक्षक रक्तवीर राजेश खोईवाल, गो भक्त प्रहलाद मीणा, गो भक्त राम बाबू श्रंगी, मोइनुद्दीन उर्फ समीर, रौनक कुरैशी, अनस पठान, साकिब गाजी, रेहान अली, फैजान, आफताब, कार्तिक जैन, योगेश सैनी, आकाश खटीक, विक्की खटीक, शफीन, मोहित, छोटू, सावन, फागुन शर्मा, हर्ष शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #Govansh #NationalAnimal #GauMata #HinduMuslimEkta #RajasthanNews #CowProtection #SocialHarmony #Memorandum #eNewsBharat