Categories लोड हो रही हैं...

गोपालपुरा में भूमि सुपोषण कार्यक्रम, किसानों ने लिया संरक्षण संकल्प

मांगरोल के गोपालपुरा गांव में भूमि सुपोषण कार्यक्रम आयोजित हुआ, किसानों ने मिट्टी पूजन कर भूमि संरक्षण, जैविक खेती और टिकाऊ कृषि का संकल्प लिया

जयप्रकाश शर्मा13 April 2026
गोपालपुरा में भूमि सुपोषण कार्यक्रम, किसानों ने लिया संरक्षण संकल्प

मांगरोल तहसील क्षेत्र के ईशवरपुरा पंचायत के गोपालपुरा गांव में शनिवार रात्रि करीब आठ बजे भूमि सुपोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण किसानों ने मिट्टी पूजन कर भूमि संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान किसानों ने पूजित मिट्टी को संकल्प के साथ अपने खेतों व बगीचों में डालकर भूमि संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटा-बारां के ग्रामीण कार्य प्रमुख प्रचारक मुकेश सिंह ने कहा कि भूमि सुपोषण एवं संरक्षण का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता, जैविक कार्बन और उत्पादकता को बढ़ाना तथा उसे रसायनों से मुक्त करना है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का लक्ष्य टिकाऊ कृषि, जल संरक्षण और स्वस्थ खाद्य उत्पादन के माध्यम से पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना है। इसके लिए जैविक खाद, फसल चक्र, वृक्षारोपण और रासायनिक उर्वरकों में कमी आवश्यक है।

कार्यक्रम में कई ग्रामीण एवं संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#MangrolNews #Gopalpura #BhumiSuposhan #OrganicFarming #KisanNews #RuralDevelopment #RSS #KotaBaran #RajasthanNews #eNewsBharat

गोपालपुरा में भूमि सुपोषण कार्यक्रम, किसानों ने लिया संरक्षण संकल्प | eNews Bharat