ग्रामीणों की आहट मिलते ही ट्रांसफॉर्मर और सामान छोड़कर मौके से भागे चोर
उपखंड क्षेत्र के गोलेहड़ा गांव में शुक्रवार देर रात बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी का प्रयास किया गया। गांव के समीप लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर को अज्ञात चोर नीचे उतारकर उसके अंदर का सामान निकालने लगे। इसी दौरान आहट होने पर ग्रामीण जाग गए और मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों को आता देख चोर ट्रांसफॉर्मर और निकाला गया सामान वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।
ग्रामीण घनश्याम दाधीच ने घटना की सूचना प्रशासन और संबंधित विभाग को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और विद्युत विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और बिजली ट्रांसफॉर्मरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए




