Categories लोड हो रही हैं...

सोना फिर चढ़ा, चांदी भी महंगी; जानें आज के ताजा भाव

8 जुलाई को सोना 177 रुपये बढ़कर 1.44 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचा, जबकि चांदी 150 रुपये चढ़कर 2.27 लाख रुपये प्रति किलो हो गई।

ई-न्यूज़ भारत8 July 2026
सोना फिर चढ़ा, चांदी भी महंगी; जानें आज के ताजा भाव

Gold Price Today: सोना ₹177 चढ़कर ₹1.44 लाख पहुंचा, चांदी भी हुई महंगी

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार (8 जुलाई) को एक बार फिर तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 177 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 150 रुपये बढ़कर 2.27 लाख रुपये हो गई है।

इस साल 11 हजार रुपये महंगा हुआ सोना

साल 2026 में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 1.44 लाख रुपये पहुंच गई है। यानी इस वर्ष अब तक सोना करीब 11 हजार रुपये महंगा हो चुका है।

वहीं, चांदी के भाव में इस साल गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष के अंत में जहां चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, वहीं अब इसका भाव 2.27 लाख रुपये प्रति किलो है।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। साथ ही खरीदारी से पहले IBJA या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से सोने और चांदी के ताजा भाव जरूर जांच लें।

असली चांदी की पहचान कैसे करें?

  • मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।

  • आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ तेजी से पिघलती है।

  • स्मेल टेस्ट: असली चांदी में किसी तरह की गंध नहीं होती।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
  • क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली हो सकती है।

  • बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मांग के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।


    सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

    राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

    Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24


    Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24


    YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24


    X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

    यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

    #GoldRate #SilverRate #GoldNews #BusinessNews #Investment #BullionMarket #eNewsBharat #eNewsRajasthan

    सोना फिर चढ़ा, चांदी भी महंगी; जानें आज के ताजा भाव | eNews Bharat