Categories लोड हो रही हैं...

श्री घोड़े वाले हनुमान मंदिर पर जन्मोत्सव धूमधाम

श्री घोड़े वाले हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। भजन संध्या, आरती, सुंदरकांड व पाठ के साथ श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

रवि गौतम3 April 2026
श्री घोड़े वाले हनुमान मंदिर पर जन्मोत्सव धूमधाम

श्री घोड़े वाले हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को प्रातः से ही घोड़े वाले हनुमान जी एवं जालेस्वर महादेव की प्रतिमाओं को पंचामृत से स्नान करवाया गया। हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाया गया और विशेष श्रृंगार किया गया।

श्री घोड़े वाले हनुमान विकास समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि शहर के अहिंसा सर्किल समीप स्थित मंदिर में पुजारी पंडित भारतेंदु मेहता ने पूजा-अर्चना एवं महा आरती की। दिनभर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ आयोजित किया गया।

शाम को प्रसिद्ध भजन कलाकार शिव प्रकाश रावल, प्रेम नामा, मुकेश रावल, अभिषेक जोशी, भगवान पेंटर ने देवी-देवताओं के भजन प्रस्तुत किए। प्रसिद्ध तबला वादक वैभव राव ने तबले की थाप से भव्य वातावरण बनाया। देर रात तक भजन संध्या चली और इसके पश्चात सामूहिक आरती हुई। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

हनुमान जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने में समाजसेवी संदीप सोमानी, राम प्रजापत, तेजस्वी मेहता के साथ अन्य श्रद्धालु एवं भक्तजन भी जुटे रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#GhodeWaleHanuman #HanumanJanmotsav #BhajanSandhya #SundarkandPath #RamRakshaStrot #PujaArchana #MahaArti #Bhakts #BoondiNews #eNewsBharat