Categories लोड हो रही हैं...

घाटाखेड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट में हरनावदाशाहजी की शानदार जीत

घाटाखेड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हरनावदाशाहजी टीम ने छबड़ा को हराकर खिताब जीता, ललित लववंशी बने मैन ऑफ द मैच।

संजय चौरसिया2 March 2026
घाटाखेड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट में हरनावदाशाहजी की शानदार जीत

हरनावदाशाहजी क्षेत्र की बासाहेड़ा खुर्द पंचायत अंतर्गत घाटाखेड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हरनावदाशाहजी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छबड़ा टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में छबड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 136 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। छबड़ा के बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए हरनावदाशाहजी के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरनावदाशाहजी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। देवेन्द्र राठौर, गोलू, महावीर, अलताब, फिरोज, रईस और धर्मेंद्र ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम को जीत की ओर पहुंचाया। हरनावदाशाहजी की टीम ने मात्र 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबले के हीरो रहे ललित लववंशी, जिन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने के साथ ही अहम 40 रन बनाए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हरनावदाशाहजी की इस जीत से खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मैच के बाद विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सफल आयोजन के लिए टूर्नामेंट आयोजकों की भी सराहना की गई।



सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Ghatakhedi #Harnavdashahji #CricketTournament #LocalSports #RajasthanCricket #VillageCricket #SportsNews #eNewsBharat