Categories लोड हो रही हैं...

गेहूं फसल बचाने को किसान ट्रांसफार्मर नीचे कर रहे सफाई

मांगरोल क्षेत्र में किसान गेहूं की पकी फसल को ट्रांसफार्मर की चिंगारी से बचाने के लिए आसपास सफाई कर आगजनी रोकने का सावधानीभरा कदम उठा रहे हैं।

जयप्रकाश शर्मा19 March 2026
गेहूं फसल बचाने को किसान ट्रांसफार्मर नीचे कर रहे सफाई

गेहूं फसल बचाने को किसान ट्रांसफार्मर नीचे कर रहे सफाई

मांगरोल कस्बे सहित आसपास के गांवों में इन दिनों गर्मी बढ़ने के साथ किसान अपनी पकी खड़ी गेहूं की फसल को आगजनी से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों से निकलने वाली चिंगारी और स्पार्किंग से फसल को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए किसान ट्रांसफार्मर के नीचे और आसपास की जमीन की पहले से सफाई कर रहे हैं।

किसानों का मानना है कि यह छोटा लेकिन बेहद प्रभावी उपाय आग से होने वाले बड़े नुकसान को रोक सकता है। बोहत के किसान बंटी सुमन, पाडलिया के अंजीश उपाध्याय, सत्यनारायण गुर्जर और मुरलीधर शर्मा ने बताया कि जिन किसानों के खेतों में नलकूप के थ्री फेज विद्युत कनेक्शन के साथ ट्रांसफार्मर लगे हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि धूप, तेज हवा, तार फाल्ट, शॉर्ट सर्किट या तार टूटने जैसी स्थिति में ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल सकती है, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रांसफार्मर के चारों ओर कम से कम 10x10 फीट क्षेत्र में सूखी घास, फसल अवशेष और कचरे को हटाकर जमीन साफ रखना जरूरी है।

किसानों ने यह भी सुझाव दिया कि ट्रांसफार्मर के नीचे और आसपास की फसल को समय रहते काट लिया जाए, क्योंकि गर्मी के मौसम में पकी फसल चिंगारी लगते ही तेजी से आग पकड़ सकती है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के आसपास की जमीन को हल्का गीला रखने से भी आग लगने की संभावना कम हो सकती है।

क्षेत्र के किसान इन दिनों पूरी सतर्कता के साथ अपनी फसलों की सुरक्षा में जुटे हैं। यह जागरूकता न केवल व्यक्तिगत नुकसान को कम कर सकती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में बड़े स्तर पर फसल सुरक्षा का अच्छा उदाहरण भी बन रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Mangrol #KisanNews #GehunFasal #TransformerSafety #FirePrevention #AgricultureNews #RajasthanNews #FarmerAlert #eNewsBharat #RuralNews