गौतम जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी प्रतिभा और संस्कारों की झलक
महर्षि गौतम जयंती के पावन अवसर पर बूंदी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना की भव्य और मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुआ। इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शर्मा के कुशल नेतृत्व में गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरिमोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान प्रांतीय अखिल गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा, कोटा की जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती इंदु गौतम और सेवानिवृत्त अवर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमनलता शर्मा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक वेशभूषा में मंच पर नजर आए, जिनकी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में श्रीमती प्रीति शर्मा (कोटा) और श्रीमती शिवानी नौसलिया जोशी ने निष्पक्ष रूप से प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में संरक्षक मंडल की ओर से श्रीमती कल्पना शर्मा, सुधा शर्मा, प्रकाश शर्मा और अनिता व्यास सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तर पर रेखा जोशी, ऋचा नौसालिया, निधि गौतम, प्रभा रानी, सुनीता बड़ोदिया, भावना गौतम, अनुपमा शर्मा, चारू शर्मा और अनिशा शर्मा की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, नगर अध्यक्ष नवल गौतम, जयंती संयोजक भेरो प्रकाश शर्मा, जयंती प्रभारी महेश जी, जयंती कोषाध्यक्ष शिव शंकर गौतम, शिवांशु शर्मा, अमित शर्मा, लोकेश शर्मा, यतिन शेखर शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, विष्णु कलवाड़िया, गौरव शर्मा, रवि शर्मा और बनवारी शर्मा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सीमा गौतम, विमला गौतम, ममता तिवारी, प्रियंका शर्मा, अनिता जोशी, चयनिका शर्मा, गायत्री शर्मा, संध्या शर्मा, दीप्ति शर्मा, लीला शर्मा, अनार बाई और ममता शर्मा




