Categories लोड हो रही हैं...

गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन

मांगरोल में गौ रक्षकों और हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने और गौ हत्या पर रोक की मांग की।

जयप्रकाश शर्मा28 April 2026
गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन

पूरे देश में चल रहे गौ माता के सम्मान को लेकर मांगरोल में गौ रक्षक और हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता सोरती बावड़ी सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव से एकत्रित हुए। इसके बाद सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने नगर में वाहन रैली निकाली।

रैली उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां गौ माता के समर्थन में नारे लगाए गए और नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि देश में गौ माता का सम्मान सर्वोच्च है, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाना चाहिए।

साथ ही यह भी मांग रखी गई कि देश में गाय को केवल पशु न समझा जाए और गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। इस दौरान उपखंड, तहसील और जिला स्तर पर हिंदू समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा।

ज्ञापन देने के दौरान सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#GauMata #NationalMata #MangrolNews #RajasthanNews #HinduOrganization #CowProtection #BreakingNews #IndiaNews #SocialIssue #eNewsBharat