मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने गुरुवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान विधायक गैसावत ने राहुल गांधी को आगामी 19 अप्रैल को अपने भतीजे के विवाह समारोह में मकराना पधारने हेतु आमंत्रित किया।
बैठक के दौरान देश एवं राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई।
विधायक गैसावत ने कहा कि राहुल गांधी के विचार सदैव जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाले होते हैं, जो कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर आमजन की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाती रहेगी।
इस अवसर पर विधायक के पुत्र आमीर गैसावत जोन्टी, जिशान गैसावत और सुमित सैनी भी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




