Categories लोड हो रही हैं...

गणगौर महोत्सव 2026 में महिलाओं ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा

विकास नगर वूमेंस क्लब ने गणगौर महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह से भाग लेकर सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया

ravi Gautam30 March 2026
गणगौर महोत्सव 2026 में महिलाओं ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा

विकास नगर वूमेंस क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर महोत्सव 2026 को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। पार्षद शांति सोनी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम शहर के रोटरी क्लब में सम्पन्न हुआ, जहां महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सोलह श्रृंगार कर सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात महिलाओं ने ईसर-गणगौर की भव्य बारात निकाली, कलश एवं प्रतिमाओं की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरे आयोजन में लोकगीतों और भक्ति भाव से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकल नृत्य, युगल नृत्य, मेहंदी, गणगौर गहने सजाओ, पारंपरिक गीत, नाट्य रूपांतरण और सोलह श्रृंगार जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अनिता कुमावत को गणगौर क्वीन का खिताब मिला, जबकि दिव्या बहेड़िया को ‘मिसेज बनी ठनी’ चुना गया। इसके अलावा अलग-अलग प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।

निर्णायक के रूप में पूनम सोनी (रॉयल ग्रुप कोटा), स्वाति लोरी (उमंग संस्थान बूंदी) और सरस्वती सोनी (स्वर्णकार महिला मंडल बूंदी) ने अपनी भूमिका निभाई। अंत में सभी महिलाओं ने गणगौर के पारंपरिक गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस आयोजन में क्लब की अनेक सदस्याओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

👉 Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
👉 Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
👉 YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
👉 X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू।

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें — देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर के लिए।

👉 आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#GangaurMahotsav #BundiNews #WomensClub #CulturalEvent #GangaurFestival #MahilaPratiyogita #RajasthanCulture #TraditionalEvent #ENewsBharat #FestivalVibes

गणगौर महोत्सव 2026 में महिलाओं ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा | eNews Bharat