सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में समाज सुधारक, महान चिंतक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा गोविंद राव फुले की जयंती के अवसर पर सैनी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और श्रद्धा व उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया।
इस दौरान सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी दिया गया। सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होना गर्व और सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम में शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, गौरव मंगल, चिरंजी लोधा, लक्ष्मण सैनी, शिवदयाल जोशी, वेदप्रकाश शर्मा, मुकेश राजलवाड, विक्की सैनी, विकास सैनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




