Categories लोड हो रही हैं...

गंगापुर सिटी में सभापति जन्मदिवस पर भजन संध्या तैयारियां पूर्ण

गंगापुर सिटी में सभापति शिवरतन अग्रवाल के जन्मदिवस पर भव्य भजन संध्या की तैयारियां पूरी, देशभर के प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बनेगा।

बृजेश त्रिवेदी10 April 2026
गंगापुर सिटी में सभापति जन्मदिवस पर भजन संध्या तैयारियां पूर्ण

नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल के 47वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

इसी क्रम में पार्थ रिसोर्ट एवं रेस्टोरेंट में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 16 अप्रैल को जयपुर रोड स्थित सभापति के निज निवास पर होने वाले इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें चरण पादुका व्यवस्था, टेंट, साउंड सिस्टम, डेकोरेशन, दरबार सजावट, पूजा-पाठ, पावन ज्योत और प्रसाद वितरण जैसे कार्यों के लिए अलग-अलग संयोजकों की नियुक्ति की गई। सभी सदस्यों ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

समिति अध्यक्ष नंदकिशोर धोलेटा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भजन संध्या में देश के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें निवाई से राजू खंडेलवाल, दौसा से अजय शर्मा, बरेली से अनन्त मिश्रा और अपर्णा मिश्रा शामिल हैं। इन कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय और भावविभोर हो उठेगा।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य भजन संध्या का हिस्सा बनने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम में नंदकिशोर धोलेटा, शिवरतन अग्रवाल, राजेश टेंट, विनीत खंडेलवाल, चंद्रभान स्वास्तिक, राजेंद्र दुसाद, जगदीश हेमनानी, लाला भाई, राजेंद्र मोदी, बंटी सलेमपुर, हेमंत सिंगल, रविंद्र गुप्ता, शैलेंद्र गढ़ी, नरोत्तम गुप्ता, विकास दुसाद, अरविंद पीलोदा, नेमीचंद फलोदी, राजेंद्र खारवाल, सुरेश खुटला, हरिमोहन बेरडा, नरेश सिंघल, सतीश धर्मकांटा, सुनील गुप्ता, सुनील बंसल, दीवान खंडूजा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।


News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#GangapurCity #BhajanSandhya #ShivratnAgrawal #CulturalEvent #RajasthanNews #ReligiousEvent #ShyamParivar #BirthdayCelebration #eNewsBharat