Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर खाटू श्याम मंदिर में मोहिनी एकादशी मेला आयोजन

श्रीगंगानगर के खाटू श्याम मंदिर में मोहिनी एकादशी पर मेला, भजन संध्या और ध्वजा यात्राओं के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।

साहब राम25 April 2026
श्रीगंगानगर खाटू श्याम मंदिर में मोहिनी एकादशी मेला आयोजन

सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम मंदिर, सुदामानगर में श्याम श्रद्धालुओं की आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर बाबा श्याम को ध्वजा अर्पित कर उन्हें रिझाते हैं।

मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि शहर की उन्नति, प्रगति और विकास के लिए महीने में एक बार ध्वजा अर्पित करने का संदेश दिया गया था, जिसका अनुसरण करते हुए श्रद्धालु प्रतिदिन अपने घरों से ध्वजा बनाकर मंदिर में अर्पित कर रहे हैं।

26 अप्रैल रविवार और 27 अप्रैल सोमवार को मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होगा। रविवार शाम 7 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के प्रमुख भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

सोमवार को प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन शुरू हो जाएगा। विभिन्न ध्वजा यात्राएं मंदिर परिसर में पहुंचेंगी, जिनका स्वागत श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। शाम 7 बजे से विशाल श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाया जाएगा।

इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा तथा विभिन्न प्रकार के भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#श्रीगंगानगर #खाटूश्याम #मोहिनी_एकादशी #भजन_संध्या #धार्मिक_आयोजन #RajasthanNews #KhatuShyam #eNewsBharat

श्रीगंगानगर खाटू श्याम मंदिर में मोहिनी एकादशी मेला आयोजन | eNews Bharat