Categories लोड हो रही हैं...

गणेती में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा शुरू मातृ शिशु स्वास्थ्य पर जोर

गणेती गांव में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा शुरू कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार और बच्चों के मस्तिष्क विकास पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

उमाशंकर शर्मा16 April 2026
गणेती में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा शुरू मातृ शिशु स्वास्थ्य पर जोर

उपखंड क्षेत्र के गणेती गांव में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से 9 से 23 अप्रैल तक अष्टम राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर गणेती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 व 2 पर कार्यक्रम आयोजित कर पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।

महिला पर्यवेक्षक राजश्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े की थीम जीवन के प्रथम छह वर्षों में बच्चों के अधिकतम मस्तिष्क विकास पर केंद्रित है।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और बच्चों के समुचित पोषण के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही पखवाड़े के दौरान गोद भराई, सुपोषण दिवस, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण तथा पोषण संबंधी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु कंवर, एकता पारीक, सहायिका ममता चौधरी सहित नोरती देवी व शकुंतला उपस्थित रहीं। उन्होंने माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण और पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#PoshanPakhwada #Ganeti #MaternalHealth #ChildHealth #NutritionAwareness #RajasthanNews #Anganwadi #HealthProgram #VillageNews #GovernmentScheme