Categories लोड हो रही हैं...

Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव

गणेश चतुर्थी 2026 में 14 सितंबर से शुरू होगी। जानें गणपति स्थापना, पूजा का शुभ मुहूर्त, तिथि, विसर्जन और गणेश महोत्सव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

Enews Bharat7 September 2026
Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव

गणेश चतुर्थी 2026 कब है?

गणेश चतुर्थी का पर्व हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा घर और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित करते हैं।

साल 2026 में गणेश चतुर्थी को लेकर 14 या 15 सितंबर की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है। पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026 से शुरू होगा। गणेश महोत्सव का समापन 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा।

गणेश चतुर्थी 2026 तिथि

द्रिक पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा।

गणेश चतुर्थी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा। इस दौरान भक्त विधि-विधान से गणपति की स्थापना और पूजा कर सकते हैं।

इस बार गणेश चतुर्थी के दिन रवि योग का संयोग भी बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है।

गणेश चतुर्थी पर कैसे करें पूजा?

घर में गणपति की स्थापना करने वाले भक्तों को सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान दीपक जलाकर आरती करें और भगवान गणेश को दूर्वा, पीले फूल, सिंदूर तथा मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।

गणेश महोत्सव के दौरान सात्विकता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए और पूजा के बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करना चाहिए।

भगवान गणेश को क्या अर्पित करें?

भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा और मोदक का विशेष महत्व माना जाता है। मोदक उपलब्ध न होने पर लड्डू का भोग भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा पीले फूल, पीले वस्त्र और सिंदूर अर्पित करना शुभ माना जाता है।

गणेश महोत्सव के दौरान सुबह-शाम भगवान गणेश की आरती करने और दीपक जलाने की परंपरा है।

गणेश विसर्जन 2026 कब होगा?

गणेश महोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। साल 2026 में गणपति विसर्जन 25 सितंबर, शुक्रवार को किया जाएगा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन करेंगे।

गणेश चतुर्थी के विशेष उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश महोत्सव के दौरान अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं। विवाह में आ रही बाधाओं के लिए भगवान गणेश को पीले वस्त्र, पीले फूल और मोदक अर्पित कर 'ॐ विघ्नहराय नमः' मंत्र का जाप करने की परंपरा बताई जाती है।

संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए भगवान गणेश को फलों की माला अर्पित करने और 'ॐ उमापुत्राय नमः' मंत्र का जाप करने की मान्यता है। वहीं, संपत्ति से जुड़ी मनोकामना के लिए भगवान गणेश को लाल फूलों की माला, लाल फल और लाल वस्त्र अर्पित करने की परंपरा बताई जाती है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#GanpatiFestival #GaneshPuja #GaneshVisarjan #Ganpati2026 #गणेशचतुर्थी #गणपतिबप्पामोरया #गणेशमहोत्सव #eNewsBharat