अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने शनिवार को संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण अल्फा ईग्लिश स्कूल, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राधा किशन टीटी कॉलेज, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल 72 सिडी, आदर्श विद्या मंदिर, शहीद केप्टन रिपुदम सिंह पीजी कॉलेज, करियर प्वाइंट चिल्ड्रन एकेडमी सहित अन्य केन्द्रों पर किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड एवं पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट्स की सुरक्षा, सीलिंग एवं स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित संधारण की प्रक्रिया को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पालन करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 और 6 अप्रैल 2026 को जिले के 29 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 16,968 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी:
प्रथम पारी: प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक
द्वितीय पारी: अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक
प्रवेश समय: प्रथम पारी में 10 बजे, द्वितीय पारी में 2 बजे के बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
सख्त निर्देश एवं ड्रेस कोड:
परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर परिधि में साइबर कैफे और ई-मित्र केन्द्र परीक्षा अवधि में बंद रहेंगे।
धातु डिटेक्टर के माध्यम से अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, बैग, चश्मा, बेल्ट, आभूषण, स्कार्फ/मफलर, कैप आदि प्रवेश पर प्रतिबंधित होंगे।
पुरुष अभ्यर्थी: आधी आस्तीन की शर्ट/टी-शर्ट/कुर्ता, पेंट/पायजामा, हवाई चप्पल/स्लीपर।
महिला अभ्यर्थी: सलवार-सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर, बालों में साधारण रबर बैंड।
सिख धर्म के अभ्यर्थियों को उनके धार्मिक प्रतीक (कड़ा, कृपाण, पगड़ी) के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि




