Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में ERCP परियोजना निरीक्षण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे

बूंदी में ईआरसीपी परियोजना का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निरीक्षण कर समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए, किसानों से संवाद कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

रवि गौतम8 April 2026
बूंदी में ERCP परियोजना निरीक्षण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे

पूर्वी राजस्थान के जल संकट को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) के तहत चंबल एक्वाडक्ट परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बूंदी जिले के गोहाटा गांव पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के गोहाटा पहुंचने पर हेलीपैड पर जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री राम जल सेतु लिंक (पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक) परियोजना की प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे और विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण से पहले मुख्यमंत्री आमजन के बीच पहुंचे और किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों ने क्षेत्र में पानी की कमी और सिंचाई समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया।

इसके बाद प्रदर्शनी में परियोजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

हरियाली राजस्थान कार्यक्रम के तहत निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने और नियमित प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करने और हवाई समीक्षा का भी संकेत दिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ERCP #BundiNews #BhajanLalSharma #RajasthanDevelopment #ChambalProject #WaterProject #FarmerIssues #Irrigation #RajasthanPolitics #eNewsBharat

बूंदी में ERCP परियोजना निरीक्षण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे | eNews Bharat