Categories लोड हो रही हैं...

डूंगला में ट्रैक्टर कुएं में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

डूंगला के करसाना गांव में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर बिना मुंडेर कुएं में गिर गया, चालक बद्रीलाल सेन की मौके पर मौत हुई

अभिषेक धिंग6 May 2026
डूंगला में ट्रैक्टर कुएं में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

डूंगला उपखंड क्षेत्र के करसाना निवासी बद्रीलाल सेन पिता मांगीलाल सेन (उम्र 55 वर्ष) अपने खेत की जुताई करने के लिए खेत पर गया था। जुताई करते समय ट्रैक्टर असंतुलित होकर पास ही बिना मुंडेर वाले कुएं में जा गिरा, जिससे चालक बद्रीलाल सेन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही करसाना गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर प्रयास कर शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद मृतक को डूंगला CHC ले जाया गया।

सूचना मिलने पर डूंगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना स्थल कानोड़ थाना क्षेत्र का होना बताया गया। इसके बाद परिजनों ने कानोड़ थाना पुलिस को सूचना दी और शव को कानोड़ CHC ले जाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Dungla #Karsaana #TractorAccident #WellAccident #FarmerDeath #RuralAccident #RajasthanNews #PoliceCase #TragicNews #Trending #eNewsBharat

डूंगला में ट्रैक्टर कुएं में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत | eNews Bharat