Categories लोड हो रही हैं...

डूंगला के संगेसरा क्षेत्र में पैंथर की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

डूंगला के संगेसरा क्षेत्र में पैंथर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, दो दिन में गाय का शिकार, वन विभाग ने पिंजरा लगाकर सतर्क रहने की अपील।

अभिषेक धिंग11 March 2026
डूंगला के संगेसरा क्षेत्र में पैंथर की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

डूंगला के संगेसरा क्षेत्र में पैंथर की दस्तक, ग्रामीणों में भय व्याप्त

डूंगला उपखंड क्षेत्र के संगेसरा गांव के निकट महमूदगंज इलाके में अल सुबह पैंथर की दस्तक से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में पैंथर ने एक गाय का शिकार भी किया है और अब गांव के आसपास उसकी लगातार मूवमेंट देखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवाड़ थाना पुलिस से कांस्टेबल रोशन कुमार मौके पर पहुंचे और चित्तौड़गढ़ मुख्यालय स्थित वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई और अधिकारी पिंजरा लेकर मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने महमूदगंज क्षेत्र में पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई है।

पैंथर की मौजूदगी से संगेसरा, महमूदगंज, वाना और मेनार क्षेत्र के ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पैंथर जंगल छोड़कर गांवों की ओर रुख कर रहा है, जिसके कारण किसान भी खेतों में जाने से डर रहे हैं।

वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#DunglaNews #Sangesara #PantherAlert #ChittorgarhNews #WildlifeNews #RajasthanNews #VillageNews #BreakingNews #eNewsBharat #IndiaNews

डूंगला के संगेसरा क्षेत्र में पैंथर की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत | eNews Bharat