सवाई माधोपुर जिले में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा दे रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षिक विकास के लिए जनसहयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में डोब गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैरवा बस्ती डोब के विकास के लिए भामाशाह द्वारा 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
इस राशि का चेक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया।
कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने बताया कि भामाशाह द्वारा दी गई राशि पर राज्य सरकार द्वारा लगभग 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे कुल 50 हजार रुपये की राशि विद्यालय को उपलब्ध होगी।
इस राशि का उपयोग विद्यालय में कंप्यूटर और प्रिंटर खरीदने सहित अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान एपीसी राकेश कुमार एवं पीओ चन्द्र मोहन शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




