सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी ब्लॉक में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी) दिनेश कुमार गुप्ता ने विभिन्न विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया, नामांकन वृद्धि और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के तहत उन्होंने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगापुर सिटी में समस्त स्टाफ की बैठक ली और प्रवेश कार्ययोजना की समीक्षा की। नामांकन लक्ष्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं प्रवेश प्रभारी को अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने बालिकाओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
अंत में उन्होंने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, गंगापुर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रधानाचार्य को जनसहभागिता के माध्यम से विद्यालय विकास को बढ़ावा देने और विशेष रूप से कक्षा 11 एवं 12 में नामांकन वृद्धि पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अधिकतम नामांकन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिस पर सभी विद्यालयों को गंभीरता से कार्य करना होगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




