शनिवार को मांगरोल नगर के निजी मैरिज गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा मांगरोल नगर, देहात मंडल और कोयला मंडल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण में मोरपाल सुमन, गौरव शर्मा, राकेश जैन, देवेन्द्र शर्मा, गोविंद सिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, प्रेम शंकर गालव, अजीत सिंह माथनी, दिनेश यादव और सुनील गालव ने भाजपा के इतिहास, कार्यपद्धति, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां, बूथ प्रबंधन और मन की बात जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
अतिथियों और प्रमुखों में शिविर प्रमुख अमित चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन (मांगरोल), देहात अध्यक्ष महेंद्र मीणा, कोयला मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पारेता, महामंत्री संजय गालव, प्रहलाद सिंह सोलंकी, भारत चौरसिया, पीयूष विजय, ओम नागर, अजय नागर, विद्यारतन मीणा, गिरिराज नागर, हितेश गालव, श्याम वैष्णव, चेतन शर्मा, डॉ. अब्दुल हमीद, गजराज सिंह, अशोक चौरसिया, शम्भू महाराज, डीके चौरसिया, पवन गालव, जितेन्द्र गालव, देवेश, गोलू सुमन, महेन्द्र सुमन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने क्षेत्रों में लागू करने, पार्टी गतिविधियों को मजबूत बनाने और बूथ प्रबंधन में सुधार लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण ज्ञानवर्धक, उत्साही और प्रेरणादायक रहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




