Categories लोड हो रही हैं...

डाइट झालरापाटन में शोध पुस्तिका वार्षिक पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित

डाइट झालरापाटन में शोध पुस्तिका एवं वार्षिक पत्रिका विमोचन कार्यक्रम सत्र 2025-26 आयोजित हुआ, जिला कलेक्टर शिक्षा अधिकारियों शिक्षा सुधार पर जोर दिया दिया गया

रमेश चंद्र शर्मा13 April 2026
डाइट झालरापाटन में शोध पुस्तिका वार्षिक पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट झालरापाटन में आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को शोध पुस्तिका एवं वार्षिक पत्रिका विमोचन कार्यक्रम सत्र 25-26 का आयोजन किया गया। डाइट परिसर के प्रशिक्षण हाल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम सिंह मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक श्री भीम सिंह जाट, श्री प्रकाश चंद सोनी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झालरापाटन एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार पाटीदार थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर श्री राजेश सोनी व्याख्याता की सरस्वती वंदना से हुई।
डाइट प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी गंधा सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किए जा रहे शोध एवं उन शोधों का शिक्षा जगत में किये जा रहे उपयोग के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर राज्य-स्तरीय शोध प्रस्तुत करने वाले चार शोधार्थियों, जिला स्तरीय शोध करने वाले 8 शोधार्थियों सहित कुल 40 शोधार्थियों को प्रशस्ति पत्र ,दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर शिक्षा में संस्कार एवं उत्तरदायित्वों की आवश्यकता पर बल देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचने की अपील की‌। श्री राठौर ने शिक्षा में ब्रह्मतत्व की महत्ता बताते हुए कहा कि जब ब्रह्मतत्व बढ़ेगा तो समाज में अपराध की कमी होगी और शिक्षा सफल होगी।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम सिंह मीणा ने शिक्षा विभाग में चल रही नवीन योजनाओं की जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों से इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर रहे हैं इसके लिए उन्होंने समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
अंत में वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती मोना शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश कुमार शर्मा वरिष्ठ व्याख्याता डाइट झालरापाटन ने किया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#DIETJhalrapatan #EducationNews #ShodhPatrika #RajasthanNews #Jhalawar #ShikshaVibhag #DistrictCollector #eNewsBharat #BreakingNews #SchoolEducation