धौलपुर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट
राजस्थान में आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। खास तौर पर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है, ताकि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
अधिकारियों ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में चुनावी सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सीओ मनोहर लाल और सैंपऊ थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा के साथ सहरोली, राजौरा खुर्द, झीलरा, दौनारी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया।
संवेदनशील बूथों पर रहेगी विशेष निगरानी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहने की तैयारी कर रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं को डराने-धमकाने, मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गड़बड़ी की आशंका वाले लोगों पर भी कार्रवाई
पुलिस की ओर से उन लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनसे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि



