धर्मेंद्र प्रधान का CJP पर बड़ा हमला, बोले- 'देश विरोधी ताकतों की बी टीम'
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को सोशल मीडिया संगठन CJP पर तीखा हमला बोलते हुए उसे "दहशतगर्दों की बी टीम" करार दिया। एक निजी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अस्वीकार किए गए कुछ लोग अब नए रूप में सामने आकर व्यवस्था को निशाना बना रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,
"जिन्हें डेमोक्रेसी में रिजेक्ट कर दिया गया था, वे भेष बदलकर आए हैं और अब सिस्टम के पीछे पड़े हैं। वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं जो देश को बांटना चाहते हैं। उनकी पहचान हो गई है।"
NEET पेपर लीक को लेकर जारी है प्रदर्शन
दरअसल, सोशल मीडिया संगठन CJP पिछले चार दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
शिक्षा मंत्री के बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर सरकार प्रदर्शनकारी संगठन पर सवाल उठा रही है, वहीं दूसरी ओर CJP शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर सरकार को घेरने में जुटा है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए




