Categories लोड हो रही हैं...

प्राकृतिक खेती अपनाने से घटेगी लागत, किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण

धरियावद में किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी में 400 से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती, वैज्ञानिक पशुपालन और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।

सुरेश भदाला24 June 2026
प्राकृतिक खेती अपनाने से घटेगी लागत, किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण

प्राकृतिक खेती अपनाने से घटेगी लागत, किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर (टोंक) द्वारा अनुसूचित जनजाति उपयोजना (टीएसपी) के अंतर्गत खेत बचाओ अभियान के तहत जवाहरनगर पंचायत भवन में रात्रि चौपाल एवं किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 400 से अधिक आदिवासी किसानों ने भाग लेकर वैज्ञानिक खेती और आधुनिक पशुपालन की नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक थावरचंद मीना ने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता लगातार प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत घर में उपयोग होने वाली सब्जियों, फलों और खाद्यान्नों के उत्पादन से की जा सकती है। इससे मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर होगा और खेती की लागत भी कम होगी।

विधायक ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2026 में अविकानगर संस्थान का दौरा कर भेड़, बकरी और खरगोश पालन की आधुनिक तकनीकों का अध्ययन किया था। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा विकसित तकनीकें क्षेत्र के किसानों के लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं।

टीएसपी नोडल अधिकारी डॉ. अमरसिंह मीना ने भेड़, बकरी एवं खरगोश पालन, उन्नत नस्लों, टीकाकरण, पशु आवास, चारा प्रबंधन और मौसम आधारित पशुधन प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ के प्रभारी डॉ. योगेश कनोजिया और रमेश कुमार डामोर ने खरीफ फसलों में विविधीकरण तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के लाभ बताए।

डॉ. रंगलाल मीना ने किसानों को नकली खाद की पहचान, मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग तथा जीवामृत और प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

रात्रि चौपाल में 108 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी महेश कोटेड ने भी किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती और पशुधन संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने किसानों से रासायनिक खादों का उपयोग कम कर पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
बैग, स्टील तसला और भेड़पालन कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाराम मीना, संतोष अहारी, जवाहरनगर सरपंच श्रीमती रेणु परमार, लोहागढ़ सरपंच श्रीमती गंगा देवी मीना, सहायक कृषि अधिकारी धनराज मीना, किसान उत्पादक संगठन की श्रीमती उषा मीना, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Dhariyawad #Pratapgarh #NaturalFarming #OrganicFarming #Farmers #KisanSangoshthi #Agriculture #SheepFarming #GoatFarming #KrishiVigyanKendra #RajasthanNews #HindiNews #eNewsBharat #SustainableFarming #FarmerAwareness

प्राकृतिक खेती अपनाने से घटेगी लागत, किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण | eNews Bharat