Categories लोड हो रही हैं...

देवेन्द्र सिंह सोलंकी बने अंडर-23 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन, चयनित

बूंदी के देवेन्द्र सोलंकी ने अंडर-23 नेशनल बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतकर एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन पाया, शानदार प्रदर्शन से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रवि गौतम23 March 2026
देवेन्द्र सिंह सोलंकी बने अंडर-23 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन, चयनित

बूंदी जिले के छपावदा निवासी देवेन्द्र सिंह सोलंकी ने अंडर-23 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह प्रतियोगिता 19 से 22 मार्च तक आंध्र प्रदेश के भीमावरम में आयोजित हुई थी।

प्रतियोगिता के दौरान देवेन्द्र का प्रदर्शन पूरी तरह एकतरफा रहा। पहले मुकाबले में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को 5:0 से हराया। इसके बाद गोवा के खिलाड़ी को पहले ही राउंड में आरएससी के जरिए पराजित किया। सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के खिलाड़ी को नॉकआउट कर फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में पंजाब के खिलाड़ी को 5:0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

देवेन्द्र वर्तमान में खेल संकुल में अल्पकालिक बॉक्सिंग प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं भी दे रहे हैं और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उनकी तकनीकी दक्षता और अनुभव का शानदार प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला।

इस उपलब्धि के साथ ही देवेन्द्र सिंह सोलंकी का चयन अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो जकार्ता (इंडोनेशिया) में आयोजित होगी। इसमें वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत ने बताया कि देवेन्द्र को इंडियन अमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा देश का नंबर-1 बॉक्सर घोषित किया गया है। वहीं इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की विश्व रैंकिंग में वे 16वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#DevendraSolanki #BoxingChampion #BundiNews #RajasthanSports #Under23Boxing #GoldMedal #AsianChampionship #IndiaBoxing #SportsNews #eNewsBharat