देवानंद जी महाराज हत्याकांड के विरोध में सर्वसमाज ने निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
स्वर्गीय देवानंद जी महाराज हत्याकांड के विरोध में बुधवार को चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्य बाजार में रैली निकालकर घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की और शांतिपूर्ण तरीके से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग रखी।
प्रदर्शन में विभिन्न समाजों के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस दौरान देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बत्तीलाल गुर्जर, समाजसेवी बसंतीलाल सैनी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जमनालाल मीणा, युवा नेता अजय नारेडा, बत्तीलाल आचेर, चेतराम पखरवाल, कालूराम बंदेड़िया, हेमराज बांसरोटा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में कहा गया कि स्वर्गीय देवानंद जी महाराज हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही दोषियों को कठोर सजा दिलाकर समाज में कानून और न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखा जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं पर समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है, जिससे आमजन में सुरक्षा और न्याय की भावना मजबूत हो सके। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




