Categories लोड हो रही हैं...

देशवाली पंचायत टोंक कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित

देशवाली पंचायत टोंक की कैबिनेट बैठक में सामाजिक सुधार, शिक्षा, फिजूलखर्ची रोकथाम और प्रतिभा सम्मान जैसे मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उमेश उत्तम27 April 2026
देशवाली पंचायत टोंक कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित

मालपुरा में देशवाली पंचायत चौरासी राजस्थान ब्रांच/जिला टोंक की कैबिनेट बैठक सदर शब्बीर बरबरा की अध्यक्षता में ब्रांच मुख्यालय, नेहरू नगर, अजमेर रोड पर आयोजित की गई। बैठक की जानकारी ब्रांच सचिव मोहम्मद हुसैन खिलजी पचेवर ने दी।

बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा अपने कार्यकाल का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और प्रतिवेदन के साथ चार्ज सौंपा गया। इसके बाद विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ब्रांच कार्यालय की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, समाज में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने, सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने जैसे अहम विषयों पर विचार किया गया। इसके साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लाइब्रेरी और छात्रावास की स्थापना, समाज की जनगणना, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह और फंड संकलन जैसे प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

इस बैठक में पूर्व ब्रांच पदाधिकारी, वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य, ब्रांच कस्बा एवं खेड़ा के अध्यक्ष (सदर) सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बैठक को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #MalpuraNews #RajasthanNews #DeshwaliPanchayat #CommunityMeeting #SocialReform #Education #LocalNews #HindiNews #eNewsBharat