भाकृअनुप-केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर द्वारा मालपुरा तहसील के गोद लिए गांव देशमी में “मेरा गांव मेरा गौरव” कार्यक्रम का आयोजन निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं पशुपालकों को वैज्ञानिक जानकारी प्रदान कर उन्हें आधुनिक कृषि एवं पशुपालन तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर डॉ. लीलाराम गुर्जर ने राष्ट्रीय उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत किसानों को “सही उर्वरक, सही मात्रा, सही समय और सही स्थान” के सिद्धांत की जानकारी दी।
डॉ. गरिमा चौधरी ने पशुओं में नस्ल सुधार और इनब्रिडिंग से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं डॉ. स्रोबना सरकार ने संतुलित आहार एवं घर पर फीड मिश्रण तैयार करने के बारे में जानकारी दी।
डॉ. अरविंद सोनी ने भेड़पालन में मांस एवं दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन और आय बढ़ाने के उपाय बताए। टीम लीडर एवं एसीएसपी उपयोजना के डॉ. अजय कुमार ने किसानों को प्रत्येक फसल से पहले मृदा परीक्षण और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने जैविक उर्वरकों जैसे देशी सड़ी गोबर खाद, हरी देंचा खाद और राइजोबियम कल्चर के उपयोग द्वारा मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विजेता किसानों को इनपुट्स वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में कुल 98 पशुपालकों (53 महिला एवं 45 पुरुष) को अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत मिनरल्स मिक्सचर ईंट वितरित की गई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




