प्रदर्शन की गर्मी पहुंची बाजारों तक... दिल्ली में प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम!
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन का असर अब आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर भी दिखाई देने लगा है। जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। वीकेंड तक दिल्ली की सभी शराब दुकानों को रात 8 बजे बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
आमतौर पर दिल्ली में शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहती हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बढ़ी
जानकारी के मुताबिक, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल के दिनों में प्रदर्शन के दौरान तनाव और झड़प की घटनाओं के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।
दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, वीकेंड खत्म होने तक शराब की दुकानें रात 8 बजे ही बंद करनी होंगी। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य राजधानी में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।
पहले भी बढ़ाई गई थी सुरक्षा
इससे पहले आंदोलन के दौरान संसद मार्च के समय भी हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इसके बाद दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए थे। पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।




