दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का बड़ा अलर्ट, 1,777 से ज्यादा H1N1 केस
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी में इस साल अब तक 1,777 से ज्यादा H1N1 मामले सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह आज अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे, जिसमें स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की स्थिति पर भी चर्चा होगी।
अस्पतालों की तैयारियों की होगी समीक्षा
स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अस्पतालों में उपलब्ध बेड, दवाओं और इलाज की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही H1N1 की जांच, मरीजों की निगरानी और बारिश के मौसम में संक्रमण रोकने के इंतजामों पर भी चर्चा होगी। सरकार का मकसद है कि अगर आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो अस्पतालों में इलाज को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।
सफदरजंग अस्पताल में बढ़ाई गई तैयारी
H1N1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। फ्लू जैसे लक्षणों के साथ पहुंचने वाले मरीजों की जांच की जा रही है और जरूरत के मुताबिक उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक H1N1 और मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं।
डेंगू-मलेरिया पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर
दिल्ली में इस समय सिर्फ H1N1 ही चिंता की वजह नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक डेंगू के 246, मलेरिया के 80 और चिकनगुनिया के 19 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि इन बीमारियों से अब तक किसी मौत की जानकारी नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकाय मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए निगरानी कर रहे हैं। लोगों से भी घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की जा रही है।
नोएडा में भी मिले H1N1 के 14 मरीज
दिल्ली से सटे नोएडा में भी H1N1 के 14 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बाद जिला अस्पताल और ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल



