Categories लोड हो रही हैं...

डीबीटी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म राशि हस्तांतरित

सवाई माधोपुर में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म के लिए राशि सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की।

बृजेश त्रिवेदी31 March 2026
डीबीटी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म हेतु राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित करने का राज्य स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र के वीसी कक्ष में लाइव प्रसारण के माध्यम से आयोजित किया गया।

जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर की 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफॉर्म हेतु 1-1 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। जिला मुख्यालय पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक प्रियंका शर्मा सहित विभागीय अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

फोटो कैप्शन:
30 पीआरओ 7 राजीव गांधी सेवा केंद्र के वीसी कक्ष में लाइव प्रसारण देखती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Anganwadi #DBTTransfer #UniformAmount #SawaiMadhopurNews #WomenEmpowerment #ChildDevelopment #RajasthanGovernment #StateLevelProgram #AnganwadiWorkers #IndiaNews