Categories लोड हो रही हैं...

दौसा एक्सप्रेसवे बस हादसा: ट्रेलर टक्कर, आग में सात लोगों की मौत

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रेलर से टकराकर आग की चपेट में आ गई। हादसे में 7 लोगों की मौत और 22 घायल हुए।

ईन्यूज़ भारत1 July 2026
दौसा एक्सप्रेसवे बस हादसा: ट्रेलर टक्कर, आग में सात लोगों की मौत

ट्रेलर से टकराई बस में लगी आग, 7 लोगों की मौत, 22 घायल

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार (ऋषिकेश) से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को दौसा जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना कोलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित विश्राम क्षेत्र के पास हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी आने के कारण बस ट्रेलर से टकरा गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक घंटे तक धधकती रही बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस में लगी आग तेजी से फैल गई और लगभग एक घंटे तक बस धू-धू कर जलती रही। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। आग और धुएं के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाई हुई।

घायलों में बच्चे भी शामिल

हादसे में कई बच्चे और महिलाएं भी घायल हुए हैं। अस्पतालों में भर्ती घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों की टीम लगातार गंभीर घायलों का उपचार कर रही है।

बस में सिगरेट के पैकेट होने का दावा

कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में बड़ी मात्रा में सिगरेट के पैकेट रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। हालांकि पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के समय बस की गति, चालक की स्थिति, ट्रेलर की पार्किंग और आग लगने के कारणों की विस्तार से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#DausaAccident #BusAccident #RajasthanNews #DelhiMumbaiExpressway #RoadAccident #BreakingNews #IndiaNews #BusFire #ExpresswayAccident #eNewsBharat #Dausa #Rajasthan #AccidentNews

दौसा एक्सप्रेसवे बस हादसा: ट्रेलर टक्कर, आग में सात लोगों की मौत | eNews Bharat