उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दतोब में 19 जून 2026 को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना था।
शिविर में ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, पशुपालन विभाग के सीनियर वेटरनरी डॉक्टर, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया।
शिविर प्रभारी द्वारा ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किए गए परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान की गई। इस दौरान कई लंबित मामलों का भी तुरंत समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के सीनियर वेटरनरी डॉक्टर रामप्रसाद मीणा द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत चयनित जनआधार कार्ड धारक पशुपालक परिवार को निःशुल्क पशु बीमा पॉलिसी वितरित की गई। इस योजना के तहत पशुधन की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में बीमित मूल्य के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की यह योजना पशुपालकों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और पशुपालकों को नुकसान की स्थिति में राहत देना है।
शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में संतोष देखा गया और उन्होंने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता रहेगा।




