Categories लोड हो रही हैं...

विधायक डांगी ने खेजड़ी नाका बांध कार्य का निरीक्षण किया

वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने खेजड़ी नाका बांध का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अभिषेक धींग4 April 2026
विधायक डांगी ने खेजड़ी नाका बांध कार्य का निरीक्षण किया

वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने गुरुवार को कानोड़ क्षेत्र के समीप निर्माणाधीन खेजड़ी नाका बांध का औचक निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए काम में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक डांगी ने बताया कि राजस्थान सरकार ने अपने पहले बजट में इस महत्वपूर्ण बांध निर्माण की घोषणा की थी। क्षेत्र की जनता लंबे समय से सिंचाई और पेयजल समस्या के समाधान के लिए इस परियोजना की मांग कर रही थी, जिसे सरकार ने प्राथमिकता देते हुए धरातल पर उतारा है।

गुणवत्ता से समझौता नहीं:
विधायक ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की जांच करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बांध का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द लाभ मिल सके।

विधायक डांगी ने विश्वास जताया कि खेजड़ी नाका बांध के पूर्ण होने से कानोड़ सहित आसपास के दर्जनों गांवों का जलस्तर सुधरेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अजय गुर्जर, आकोला प्रशासक प्रतिनिधि दिनेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#उदयलालडांगी #कानोड़न्यूज #राजस्थानविकास #बांधनिर्माण #जलसंसाधन #वल्लभनगर #ग्रामीणविकास #सिंचाईपरियोजना #राजस्थानसमाचार #eNewsBharat