पिछले सत्र में बनी ईश्वरपुरा से मुंडला सुजान तक सड़क निर्माण कार्य में जगह-जगह डामर सड़क मार्ग में दरारें नजर आने लगी हैं।
ईश्वरपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग मांगरोल ने सड़क मार्ग सीमा में किए गए अतिक्रमण को तो नहीं हटाया, वहीं दूसरी तरफ सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि डामर सड़क में दरारें दिखाई देने लगी हैं।
उन्होंने बताया कि ईश्वरपुरा से चौकी, मोडया गणेशजी भटवाडा से मुंडला सुजान तक 9 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ाई की सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। वर्तमान में ठेकेदार द्वारा ईश्वरपुरा से चौकी भटवाड़ा तक तीन किलोमीटर डामर का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि चौकी से भटवाड़ा के बीच सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
इस सड़क निर्माण से ईश्वरपुरा व भटवाड़ा पंचायत का स्टेट हाईवे से जुड़ाव अंता–मांगरोल सड़क के माध्यम से सुगम हुआ है, जिससे मुंडला सुजान गांव के वाहन अब बिना मांगरोल गए सीधे अंता की ओर जा सकते हैं।
कनिष्ठ अभियंता संजीव सैनी ने बताया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है, लेकिन पुरानी सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर किए जाने के कारण नई गिट्टी और मिट्टी डाली गई है।
उन्होंने कहा कि चौड़ाई बढ़ने से वाइडिंग प्रोसेस के दौरान डामर गर्मी के कारण पिघलता है, जिससे दरारें आ जाती हैं। ठेकेदार का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, और जहां भी दरारें आई हैं वहां डस्ट और डामर भरकर सुधार किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




