Categories लोड हो रही हैं...

निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

खण्डार थाना पुलिस ने निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। तीन राज्यों के लोगों से हजारों रुपये की धोखाधड़ी की।

बृजेश त्रिवेदी27 June 2026
निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

टेलीग्राम-व्हाट्सएप पर मुनाफे का झांसा देकर तीन राज्यों के लोगों से ठगे ₹83,559

खण्डार थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सावंलपुर निवासी 26 वर्षीय कपिल जाट को गिरफ्तार किया है, जो टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था।

पुलिस जांच में आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल डेटा से साइबर ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। आरोपी ने कोटा, राजकोट (गुजरात) और मुंबई के लोगों को निवेश पर अधिक लाभ का झांसा देकर कुल 83,559 रुपये की धोखाधड़ी की थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी करीब एक वर्ष से इस प्रकार की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर निवेश के नाम पर रकम ऐंठता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाले निवेश संबंधी आकर्षक ऑफर और अधिक मुनाफे के झांसे में न आएं। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#InvestmentFraud #KhandarPolice #SawaiMadhopur #RajasthanPolice #CyberSecurity #CrimeNews #RajasthanNews #eNewsBharat