राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज” कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री बृजमोहन विजय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मांगरोल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विशेष रूप से साइबर क्राइम के प्रति सतर्क बनाना है।
शिविर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मीनाक्षी मीना ने विद्यार्थियों को सरल एवं सहज भाषा में साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। साथ ही विद्यालय में “कोर्ट वाली दीदी” शिकायत पेटी एवं जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब की जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थी अपनी समस्याओं को गोपनीय रूप से साझा कर सकें।
इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति के पैनल अधिवक्ता विकास पोरवाल, विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार जैन, तालुका सचिव मुकेश देशाना, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय अपनाने एवं सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




