Categories लोड हो रही हैं...

मांगरोल विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु साइबर क्राइम जागरूकता शिविर आयोजित

मांगरोल के विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में बताया गया।

जयप्रकाश शर्मा10 April 2026
मांगरोल विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु साइबर क्राइम जागरूकता शिविर आयोजित

महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मांगरोल जिला बारां में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "Transformative Tuesdays" कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विशेष रूप से साइबर क्राइम के प्रति सतर्क बनाना रहा।

शिविर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मीनाक्षी मीना ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। साथ ही विद्यालय में "Court Wali Didi" शिकायत पेटी एवं जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब के बारे में जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थी अपनी समस्याएं गोपनीय रूप से साझा कर सकें।

इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव मुकेश देशाना, विद्यालय प्रिंसिपल महावीर मीणा, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय अपनाने एवं हमेशा जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#CyberAwareness #MangrolNews #RajasthanNews #SchoolCamp #DigitalSafety #LegalAwareness #OnlineSafety #StudentAwareness #eNewsBharat

मांगरोल विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु साइबर क्राइम जागरूकता शिविर आयोजित | eNews Bharat