C. R. Chaudhary के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे चौधरी के जन्मदिवस पर भाजपा युवा नेता हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय में युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में पीड़ित और घायल गोवंशों को हरा चारा खिलाया गया तथा उनके उपचार हेतु आवश्यक दवाइयाँ भेंट की गईं।
समिति के संस्थापक सुरेश कुमावत ने कहा कि गौसेवा समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के जन्मदिवस जैसे अवसरों पर सेवा कार्य करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में अनिल बुल्डक, रामनिवास बुल्डक, अंमन बुल्डक, राजू जांगिड़, श्याम सिंह गुणावती, देवेंद्र सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




