जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को पंचायती राज चुनाव में मिलेगा मौका - प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
उदयपुर जिले के भिंडर स्थित शक्तावत फार्म हाउस पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं ग्रामीण संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत मुख्य अतिथि रहीं, जबकि पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ नेता करण सिंह कोठारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है और आगामी पंचायती राज चुनावों में ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी समय पंचायती राज चुनावों की घोषणा कर सकती है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
शक्तावत ने बताया कि आने वाले समय में ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को और प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में देहात जिला महासचिव भगवानलाल अहीर, वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेनारिया, ब्लॉक संगठन महासचिव डालचंद नागदा, भिंडर नगर अध्यक्ष सुंदरलाल लिखमावत, कानोड़ नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, वल्लभनगर नगर अध्यक्ष रामलाल कुलमी, मोतीदा मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, पंचायत राज ब्लॉक अध्यक्ष अमरचंद रावत सहित कई वरिष्ठ सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष एवं ब्लॉक पदाधिकारी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




