Categories लोड हो रही हैं...

महंगाई, बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस का धरना, ज्ञापन सौंपा

बकानी में कांग्रेस ने महंगाई, बिजली-पानी संकट, फसल मुआवजा और नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

रमेशचंद शर्मा3 June 2026
महंगाई, बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस का धरना, ज्ञापन सौंपा

महंगाई, बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र खानपुर के विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को बकानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती, पेयजल संकट, बढ़ती महंगाई, फसल मुआवजा और नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं।

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान विधायक सुरेश गुर्जर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कई मामलों का तत्काल निस्तारण भी करवाया।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट, अनियमित बिजली आपूर्ति, जर्जर स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इस पर विधायक ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गुर्जर ने जल जीवन मिशन के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रतिदिन 65 पानी के टैंकरों से जलापूर्ति का दावा कर रहा है, जबकि कई गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां एक भी टैंकर नहीं पहुंच रहा है।

विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर एवं झूलते बिजली तारों का सर्वे करवाकर उनकी मरम्मत और बदलाव का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने घोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की भी मांग उठाई।

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग

विधायक ने बकानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति तथा क्षेत्रीय अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, महंगाई पर नियंत्रण, फसल मुआवजा तथा नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचंद बाफना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर, गगन सिंह गुर्जर,

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
कालूलाल लोधा, अल्ताफ हुसैन नीलगर, मोहम्मद अनीस अगवान, सत्यनारायण शर्मा, अमर सिंह सरपंच, कैलाशचंद पालीवाल, चंद्रप्रकाश शर्मा, उज्ज्वल कुशवाहा, वाजिद नागौरी, हबीब खान पठान, विनोद शर्मा, विशाल सेन, निक्की शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#CongressProtest #BakaniNews #SureshGurjar #Khanpur #RajasthanPolitics #WaterCrisis #PowerCut #Mehngai #NEETPaperLeak #JalJeevanMission #CropCompensation #JhalawarNews #CongressRajasthan #BreakingNews #eNewsBharat

महंगाई, बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस का धरना, ज्ञापन सौंपा | eNews Bharat