Categories लोड हो रही हैं...

भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

श्रीगंगानगर में कांग्रेस नेता अंकुर मगलानी ने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, नशे, अपराध, सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

साहब राम26 June 2026
भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

श्रीगंगानगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा और शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं ने शहर की प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

मगलानी ने आरोप लगाया कि हाल ही में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को कथित रूप से बेचकर वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेले जाने का मामला सामने आया है, जो समाज और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय है। इसके साथ ही पुरानी आबादी क्षेत्र में नशे की ओवरडोज से 13 वर्षीय बालक की मौत को उन्होंने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शहर में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जबकि प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी आबादी क्षेत्र में ही आवारा कुत्तों के हमले में 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके अनुसार, शहर में आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहा है।

अंकुर मगलानी ने आरोप लगाया कि शहर में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में असफल साबित हो रहा है।

उन्होंने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा एलएंडटी द्वारा सीवरेज एवं पेयजल परियोजनाओं के तहत खोदी गई सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं होने से शहर की सड़कें बदहाल हो गई हैं और लोगों को धूल, गड्ढों तथा टूटी सड़कों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार से नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई, आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान तथा शहर की मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू।

eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagar #Congress #AnkurMaglani #BJP #RajasthanPolitics #LawAndOrder #CrimeNews #DrugAbuse #RajasthanNews #PoliticalNews #LocalNews #HindiNews #eNewsBharat #BreakingNews #PublicIssues